अपने हाथों से जब होगा -
अपनी स्थिति में परिवर्तन ,
फिर निराश क्यों होता है मन ।
हमने ही तारों की सारी क्रिया बनाई ,
हमने ही नापी जब सागर की गहराई ;
हमने ही जब तोड़े अपनी-
हर इक सीमाओं के बन्धन ।
फिर निराश ......................
मेरी पैनी नज़रों ने ही खोज निकाले,
खनिज अंधेरी घाटी से भी ;
हमने अपने मन की गंगा सदा बहाई,
चीर के चट्टानों की छाती से भी ;
कदम बढ़ाओ लक्ष्य है आतुर -
करने को तेरा आलिंगन ।
फिर निराश...................
मत सहलाओ पैर के छालों को रह - रह कर ,
ये तो सचे राही के पैरों के जेवर ,
मत घबराओ तूफानों से या बिजली से-
नहीं ये शाश्वत क्षण भर के मौसम के तेवर ;
धीरे धीरे सब बाधाएँ थक जाएँगी -
तब राहों के अंगारे भी बन जाएँगे शीतल चंदन ।
फिर निराश .........................
- विनय ओझा स्नेहिल
Showing posts with label फिर निराश क्यों ?. Show all posts
Showing posts with label फिर निराश क्यों ?. Show all posts
Tuesday, June 12, 2007
Subscribe to:
Posts (Atom)
